अफ्रीका में होटल प्रारंभ करेगा टाटा समूह

By Staff
Google Oneindia News

Tata
नई दिल्ली 1 अप्रैल: टाटा समूह अफ्रीकी देशों में निवेश बढ़ाते हुए आलीशान होटल और एक फेरोक्रोम इस्पात संयंत्र स्थापित करेगी।

टाटा समूह की कंपनी इंडियन होटल्स जो ताज होटलों का संचालन करती है, जोहांसबर्ग, डरबन और केपटाऊन में पहले से ही होटल निर्माण में जुटी है।

टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के अध्यक्ष और टाटा सन्स के निदेशक श्यामल गुप्ता ने कहा, "हमें उम्मीद है कि इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में होटल तैयार हो जाएंगे।"

अफ्रीकी देशों में होटलों का निर्माण टाटा के लिए कोई नई बात नहीं है। समूह ने पांच साल पहले जांबिया में 'ताज पामोड्जी' नामक पांच सितारा होटल बनाया था। समूह की योजना नाइजीरियाई शहर लागोस में भी होटल निर्माण की है।

गुप्ता ने बताया कि आतिथ्य क्षेत्र के अलावा टाटा समूह दक्षिण अफ्रीका के क्वोजुलु नताल स्थित रिचर्ड्स बे में दस करोड़ डालर की लागत से फेरोक्रोम इस्पात संयंत्र का निर्माण कर रहा है। यह संयंत्र अगले वर्ष तक पूरा हो जाएगा।

गुप्ता ने कहा, "पश्चिमी देशों के अलावा पूंजी और तकनीक के लिए अफ्रीकी देशों के लिए दूसरा सबसे बड़ा विकल्प भारत जैसे देश हैं। भारत इन देशों में निवेश करने वाले सबसे बड़े देशों में शामिल है।"

गुप्ता ने बताया कि टाटा समूह अफ्रीकी देशों के खनन क्षेत्र में भी संभावनाएं तलाश रही है।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X