गैर कानूनी बंदूक फैक्ट्री चलाने पर आठ व्यक्ति गिरफ्तार
बेलगाम 30 मार्च.वार्ता. कर्नाटक पुलिस ने पिछले सात.आठ वर्ष से दक्षिणी महाराष्ट्र और बेलगाम जिलों को देसी पिस्तौलों की सप्लाई करने वाली गैर कानूनी बंदूक फैक्ट्री का पता लगाकर इस सिलसिले में आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है 1 पुलिस अधीक्षक हेमंत निम्बालकर ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि फैक्ट्री से सात देसी पिस्तौल और 12 बोर के कारतूस भी बरामद किए गए 1 गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम ताम्मन्ना निंजप्पा सुतार. सदाशिव रामप्पा काम्बले उर्फ बीदरमाली. बाबासाहेब ताम्मन्ना सुतार. प्रकाश हलप्पा गोकाक. रायप्पा केंचप्पा पुजेरी. हलप्पा मुरारी दलावायी. दत्तात्रेय बसप्पा लोहार और परुशाराम सैदू बंडागर हैं 1 उन्होंने बताया कि ताम्मन्ना निंजप्पा सुतार अपने पुत्र बाबासाहेब ताम्मन्ना सुतार की मदद से अपने घर में बंदूकें बनाया करता था और सदाशिव रामप्पा कांबले उर्फ बीदरमाली के जरिए उन्हें चार.चार हजार रुपए में बेचा करता था 1 अजय.अभिनव.प्रभु 2142वार्ता