संप्रग की नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही : भाजपा
नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज सत्तारुढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार पर आरोप लगाया कि उसकी नीतियों के कारण वर्तमान में महंगाई आसमान छूती जा रही है।
भाजपा प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि सिलसिलेवार तरीके से गलत कदम उठाए जा रहे हैं। इससे भारतीय किसानों की नैतिकता को नुकसान हो रहा है।
उन्होंने सरकार से कहा कि वह इस मुद्दे पर संसद को विश्वास में ले। भाजपा प्रवक्ता ने उजले गेहूूं के आयात पर कहा कि यह अधिक दामों पर विदेशों से खरीदा जा रहा है, जबकि भारतीय किसानों को उनके गेहूं के कम दाम मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दालों की कीमतों में भारी इजाफा हो रहा है पर भारतीय निर्यातकों को छूट दी जा रही है कि वे इसे बाहर बेचकर भारी मुनाफा कमाएं।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि संप्रग सरकार खाद्य अर्थव्यवस्था के प्रबंधन के प्रति कभी भी गंभीर नहीं रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*