समर्पण किया नक्सलवादी एके 47 लेकर फरार
गोंदिया (महाराष्ट्र), 30 मार्च (आईएएनएस)। आत्मसमर्पण कर चुके दो नक्सलवादियों ने महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में स्थित देओली पुलिस अनुमंडल कार्यालय कुछ एके47 राइफलों को लेकर फरार हो गए।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि यह घटना शनिवार रात उस समय हुई जब अर्जुन और कोर्चा नामक दो नक्सलवादियों ने दो बंदूक, एक हथगोला और सात मैगजीन लेकर पुलिस की मोटर साइकिल से ही फरार हो गए।
दोनों नक्सलवादियों ने गत वर्ष आत्मसमर्पण किया था और उसी समय से पुलिस की निगरानी में थे। इस घटना से पुलिस के उच्च अधिकारी शर्मिदगी महसूस कर रहे हैं। रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने भी जिला का दौरा किया।
उन्होंने किसानों की रैली को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस घटना की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के संबंध में जानकारी देने के लिए कोई पुलिस अधिकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हुआ लेकिन सूत्रों ने जानकारी दी है कि दोनों नक्सलवादियों ने पुलिस के खबरिया के रूप में काम करते हुए पुलिस अधिकारियों पर अपना विश्वास कायम कर लिया था और पुलिस कार्यलय का पूरी तरह मुआयना करने में सफल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।