मिसाइल रोधी सुरक्षा प्रणाली विवाद पर वार्ता के लिए बुश जाएंगे रूस
वाशिंगटन, 30 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति जार्ज बुश रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से पोलैंड और चेक गणराज्य में स्थापित होने वाली मिसाइल रोधी सुरक्षा प्रणाली पर वार्ता करने के लिए 6-7 अपैल को रूस जाएंगे।
वाशिंगटन, 30 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति जार्ज बुश रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से पोलैंड और चेक गणराज्य में स्थापित होने वाली मिसाइल रोधी सुरक्षा प्रणाली पर वार्ता करने के लिए 6-7 अपैल को रूस जाएंगे।
रूस की यात्रा से पहले बुश रोमानिया में 2-4 अपैल तक होने वाले नाटो सम्मेलन में भाग लेंगे।
अमेरिका की पोलैंड और चेक गणराज्यों में मिसाइल रोधी सुरक्षा प्रणाली लगाने की योजना के बाद रूस के साथ उसके संबंधों में कड़वाहट पैदा हो गई है। शीत युद्ध की समाप्ति के बाद पहली बार दोनों देशों के बीच तनाव की स्थ्िित पैदा हुई है।
संवाददाताओं से बुश ने कहा, "यदि हम मिसाइल सुरक्षा प्रणाली को लेकर किसी समझौते पर पहुंचने में सफल हो गए तो इससे यूरोप के लोगों को इससे काफी राहत मिलेगी।"
गौरतलब है कि अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलिजा राइज और रक्षा मंत्री रार्बट गेट्ज ने 17 व 18 मार्च को मास्को की यात्रा की थी। इन दोनों ने अपने समकक्ष मंत्रियों से यूरोप में साझा मिसाइल रोधी प्रणाली की स्थापना के प्रस्ताव पर चर्चा की।
इस विषय पर निचले स्तर के अधिकारियों में वाशिंगटन में बुधवार और गुरुवार को भी चर्चा चलती रही। इससे मिसाइल रोधी प्रणाली के ऊपर आपसी विश्वास बढ़ाने में मदद मिली है। लेकिन अधिकरियों ने समझौते की दिशा में किसी प्रगति से इंकार किया है।
रूस को अमेरिका के इस दावे पर संदेह है कि यह प्रणाली ईरान के संभावित मिसाइल खतरे को रोकने के लिए तैतान की जा रही है।
अमेरिका ने रूस के सामने प्रस्ताव रख है कि वह चाहे तो मिसाइल रोधी प्रणाली की तैनाती स्थलों का निरीक्षण कर सकता है।
अमेरिका की योजना पोलैंड और चेक गणराज्यों में सन 2013 तक मिसाइल रोधी प्रणाली को स्थापित करने की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*