बांग्लादेश की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त
ढाका, 30 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश सरकार ने आतंकवादी हमलों की आशंका के चलते यहां की जेलों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
दरअसल, बीती 29 मार्च को दो न्यायाधीशों की मौत के जुर्म में प्रतिबंधित इस्लामी आतंकवादी संगठन जामातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के प्रमुख नेता अब्दुर रहमान, सिद्दीकुर रहमान उर्फ बांग्ला भाई सहित छह लोगों को फांसी दी गई थी।
आतंकवादियों को देश की चार जेलों में सजा सुनाई गई थी। उस दौरान जेलों में भ्रष्टाचार सहित विभिन्न आरोपों में 200 पूर्व मंत्रियों सहित लगभग दो लाख लोग बंद थे।
सरकार को आंशका है कि फांसी की सजा के एक साल पूरे होने पर जेएमबी के नेता जेलों में बंद अति विशिष्ट कैदियों को अपना निशाना बना सकते हैं।
एक निजी टीवी चैनल एकुशे टीवी को दिए साक्षात्कार में उप पुलिस महानिरीक्षक (जेल) मेजर शमसूल हैदर सिद्दीकी ने कहा, "जेलों में कई अति विशिष्ट कैदी हैं। इन लोगों को आतंकवादी अपना निशाना बना सकते हैं।"
समाचार पत्र द डेली स्टार ने पुलिस महानिरीक्षक (जेल) ब्रिगेडियर जनरल जाकिर हुसैन के हवाले से लिखा है कि उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
हुसैन के मुताबिक जेलों में अति विशिष्ट कैदियों की सुरक्षा के लिए हमेशा से अतिरिक्त इंतजाम किए जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।