क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

यूरोपीय संघ का रूस के साथ नया समझौता शीघ्र

By Staff
Google Oneindia News

बडरे (स्लोवेनिया), 29 मार्च (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने शुक्रवार को रूस के साथ नया समझौता करने की दिशा में सामूहिक रूप से कदम आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

पूर्वी यूरोप में रूस के पड़ोसी एस्तोनिया के विदेशमंत्री उरमास पेएट ने समाचार एजेंसी डीएपी को बताया कि रूस के ऊपर की गई चर्चा में अधिकांश देशों का यह मत था कि यूरोपिय संघ के सभी देशों को एक समझौते को स्वीकार करना चाहिए।

बैठक के मेजबान देश स्लोवनिया के विदेश मंत्री दिमित्रिज रुपेल ने क हा कि रूस के साथ किसी समझाौते से पहले यूरोपीय देशों के बीच एकता जरूरी है। क्योंकि रूस यूरोपीय संघ के देशों में बिखराव पैदा करने की कोशिश कर रहा है।

रूस और यूरोपीय संघ के देशों के बीच संबंध 1997 में हुए भागीदारी और सहयोग समझौता के अनुसार नियंत्रित होते हैं। यह करार केवल 10 वर्षो के लिए था। 2007 के बाद से ही रूस और यूरोपीय संघ नए समझाौते के लिए वार्ता कर रहे हैं।

नए समझौते पर वार्ता यूरोपीय संघ के सदस्यों पोलैंड और लिथुआनिया के रूस के साथ विवादों के कारण शुरू नहीं हो पा रही है। लेकिन शुक्रवार को मंत्रियों ने कहा कि अप्रैल के अंत तक वार्ता शुरू करने के लिए एक अध्यादेश लाया जा सकता है।

पोलैंड ने रूस द्वारा उसके मांस और सब्जियों पर प्रतिबंध लगाने तथा लिथुआनिया ने एकमात्र तेल रिफाइनरी को कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाली पाईपलाइन बंद करने के कारण रूस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

रूस ने बुधवार को पोलैंड के उत्पादों पर से प्रतिबंध हटा लिया, जबकि यूरोपीय संघ ने लिथुआनिया के मुद्दे को अधिकारिक रूप से उठाने का आश्वासन दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X