हॉकी टीम के तकनीकी सलाहकार चार्ल्सवर्थ को नहीं है भूमिका का पता
नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के हॉकी कोच रिक चार्ल्सवर्थ भारतीय हॉकी टीम के तकनीकी सलाहकार बनने के लिए सहमत तो हो गए हैं, लेकिन उन्हें अपनी भूमिका के बारे में पता नहीं है।
कई दौर की लंबी बैठकों और भारी जद्दोजहद के बाद भारतीय हॉकी संघ और भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों ने पुरुष हाकी टीम की कमान चार्ल्सवर्थ को सौंपने का फैसला किया।
इससे पहले उन्हें भारतीय महिला हॉकी टीम और जूनियर टीम के प्रशिक्षण का काम सौंपा गया था।
चार्ल्सवर्थ ने आज आईएएनएस को बताया कि नए अनुबंध में कुछ भी नया नहीं है। जब मैं राष्ट्रीय टीम के साथ काम शुरू करुं गा तभी मुझे पता चलेगा कि वास्तव में मुझे क्या करना है।
उन्होंने कहा, "नए अनुबंध के बाद केवल यह फर्क आया है कि अब मैं पुरुष और महिला दोनों टीमों के साथ काम कर सकुंगा।"
चार्ल्सवर्थ ने कहा कि उन्हें तभी खुशी होगी जब उनकी भूमिका में हुई कागजी बदलाव जमीनी हकीकत बन जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।