क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

शिवराज सरकार पर दंगों की साजिश रचने का आरोप

By Staff
Google Oneindia News

भोपाल 28 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप लगाया है। सिंह का तो यहां तक कहना है कि प्रदेश सरकार दंगों की साजिश तक रच रही है।

राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान करने के बाद सिंह ने पत्रकारों के सामने भाजपा शासन काल के चार सालों के दौरान हुई साम्प्रदायिक घटनाओं का लेखा जोखा पेश किया। उन्होंने बताया कि इस दरम्यान 125 साम्प्रदायिक घटनाएं हुई हैं जिनसे प्रदेश के दो दर्जन जिले प्रभावित हुए हैं।

धार, खंडवा, खरगौन, इन्दौर, राजगढ़, उज्जैन, देवास, सिवनी, दतिया, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, विदिशा, जबलपुर, में तो यह स्थितियां कई बार बनी हैं।

कांग्रेस के महासचिव सिंह ने एक पोस्टर भी पत्रकारों को दिखाया जो विदिशा के सिरोंज में ईद के मौके पर जारी किया गया था। उनका आरोप है कि यह पोस्टर भाजपा समर्थित संगठनों ने जारी किया था और इन लोगों को प्रदेश के जन सम्पर्क मंत्री लक्ष्मीकान्त शर्मा का संरक्षण हासिल है।

अपने शासन काल की याद दिलाते हुए सिंह ने कहा कि उन्होंने सिमी पर प्रतिबन्ध लगाया था और इसके साथ ही बजरंग दल तथा विहिप पर भी प्रतिबन्ध चाहते थे, मगर ऐसा नहीं कर पाए। वर्तमान दौर में इन संगठनों पर भी प्रतिबन्ध जरूरी हो गया है। उनका सीधा आरोप है कि भाजपा कट्टरपंथियों को बढ़ावा दे रही है ताकि प्रदेश का साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़े और उसे इसका राजनैतिक लाभ मिले।

दिग्विजय सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों को प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकान्त शर्मा ने खारिज करते हुए कहा कि भाजपा के शासन काल में हर वर्ग महफूज है और जो भी सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि सिंह बड़े नेता हैं इसलिए वे उनकी बात पर कुछ ज्यादा नहीं कहना चाहते लेकिन इतना जरूर कहेंगे कि सिंह को अपने कार्यकाल पर गौर करना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X