यूसुफ रजा गिलानी नए पाक प्रधान मंत्री

Yusuf Raza Gilani
इस्लामाबाद 25 मार्च: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता यूसुफरजा गिलानी को आज नेशनल असेंबली में देश का नया प्रधानमंत्री चुन लिया गया. श्री गिलानी कल देश के 27 वें प्रधानमंत्री के रूप शपथ लेंगे.

स्थानीय मीडिया रिपोटो के अनुसार राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ श्री गिलाकी को मंगलवार को एवान ए सद्र में 1973 के संविधान के तहत शपथ ग्रहण करायेंगे. इस बीच नेशनल असेंबली के आज विशेष सत्र में प्रधानमंत्री के चुनाव के दौरान 342 सदस्यीय सदन में श्री गिलानी को 264 वोट मिले जबकि पाकिस्तान मुस्लिम लीग कायदे आजम और उसके सहयोगी दलों के उम्मीदवार परवेज इलाही को मात्र 42 वोट मिले.

इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेशनल असेंबली की स्पीकर फहमीदा मिर्जा ने सदन को श्री गिलानी समर्थक और श्री इलाही समर्थक दो गुटों में बांट दिया. विभाजन पद्धति से हुये खुले मतदान में श्री गिलानी ने आसानी से जीत हासिल कर ली.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+