भूटान के चुनावों में डीपीटी विजयी

प्रमुख स्थानीय अखबार भूटान आब्जर्वर ने निर्वाचन आयोग के हवाले से बताया कि नेशनल असेंबली की 47 में से 44 सीटें डीपीटी ने और तीन पीडीपी ने जीतीं. आयोग के प्रवक्ता शेरिंग दोरजी ने बताया कि चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा कल की जायेगी और इसके बाद आयोग भूटान नरेश जिग्मे खेसर निम्गेयल वांग्चुक को भी इससे सूचित करेगा.
इसके बाद ही भूटान नरेश की ओर से डीपीटी को सरकार बनाने के लिये आमंत्रित किया जायेगा. हालांकि अभी तक भूटान नरेश के कार्यालय की ओर इस बात की जानकारी नहीं मिल पायी है कि डीपीटी को सरकार बनाने के लिये कब आमंत्रित किया जायेगा.


Click it and Unblock the Notifications
