राहुल पांच दिवसीय दौरे पर कर्नाटक पहुंचे

गांधी यहां पर जनजातीय लोगों से रूबरू होगे. कांग्रेस के युवा सांसद राहुल बी.आर.हिल्स में विवेकानन्द गिरिजन कल्याण केन्द्र में सोलीगा जनजातीय छात्रों से भी मिलेगे और इसके बाद वह 'रोड शो' करेगे.
इस दौरान राहुल यीलेनदुर, सेंतेमाराहल्लई, कालेंदे से होते हुए ऐतिहासिक नांजनगढ शहर पहुंचेगे जहां वह शाम को पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेगे. नांजनगढ से वह कोगाडु जिले में नागराहोल के लिए एक हेलीकाप्टर से रवाना होगे जहां वह रात्रि विश्राम कर कल मेंगलूर के लिए रवाना होगे. इस बीच राज्य में राहुल गांधी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कडे इंतजाम किये गये है.


Click it and Unblock the Notifications
