रिलायंस पेट्रोल पंप बंद होंगे

Reliance Industries
मुंबई 25 मार्च: भारत के निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कच्चे तेल की तेजी से बढ़ती कीमतों तथा सरकार द्वारा सब्सिडी न दिए जाने के कारण मुश्किल हुए हालातों के मद्देनजर अपने द्वारा संचालित सभी पेट्रोल पंपों को बंद करने का निर्णय लिया है.

सूत्रों के अनुसार रिलायंस का कहना है कि सरकार द्वारा दिए गए सर्वाइवल पैकेज से उन्हें बाहर रखा गया है तथा उन्होंने अपने सभी रिटेल आउटलेटों को बंद करने का निर्णय किया है.

एक सूत्र के अनुसार रिलायंस अपने किसी भी पेट्रोल पंप में दोबारा तेल की आपूर्ति नहीं करेगी तथा स्टॉक समाप्त हो जाने के बाद वे बंद कर दिए जाएंगे.

भारत में रिलायंस के लगभग 1400 आउटलेट हैं. इनमें से डीलरों के अतिरिक्त बहुत से आउटलेट रिलायंस के अपने हैं. सूत्रों के अनुसार डीलरों के आउटलेट पहले की ही भांति काम करते रहेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+