पंजाब में हर 200वें व्यक्ति के पास ब्रॉडबैंड

जहां हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू व कश्मीर राज्यों में 10,000 से कम ब्रॉडबैंड कनेक्शन हैं, हरियाणा की स्थिति थोड़ी बेहतर है. गुड़गांव तथा फरीदाबाद को छोड़कर, जहां एमटीएनएल द्वारा सेवाएं प्रदान की जाती हैं, बाकी हरियाणा में पिछले वर्ष 31 दिसम्बर तक 40,212 ब्रॉडबैंड कनेक्शन थे.
जबकि जम्मू व कश्मीर में 9,597 जबकि हिमाचल प्रदेश में 6,693 ब्रॉडबैंड कनेक्शन थे. वहीं पंजाब में यह संख्या 1,08,892 थी. हालांकि इस संख्या में चंडीगढ़ में स्थित ब्रॉडबैंड कनेक्शन भी शामिल हैं.


Click it and Unblock the Notifications
