इजरायल से बदला: जवाहिरी

Al Zawahiri
दुबई 25 मार्च: अल कायदा के दूसरे नंबर के सरगना अयमान अल जवाहिरी ने फलस्तीन के गाजा पट्टी में इजरायली हमलों का बदला लेने के लिये इजरायल विरोधी हमले करने का आह्वान किया है. पाकिस्तानी अखबार डान में प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है.

इंटरनेट पर अलकायदा समर्थक एक वेबसाइट पर जारी ऑडियो टेप में जवाहिरी ने अपने लडाकों से इजराइल पर आतंकवादी हमले करने का आह्वान किया. टेप में कहा गया है निशाने पर नजर रखो, पैसा इकट्ठा करो, हमले की ढंग से तैयारी करो और इसे अंजाम दे दो.

जवाहिरी ने समूचे मुस्लिम जगत से गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमले रोकने के लिये फलस्तीन का सहयोग करने की भी अपील की. उसने मुसलमानों को आगाह किया समझने की कोशिश करो कि पश्चिमी देश मुसलमानों को मारने में डालर खर्च कर रहे हैं. वे हमारे पैगम्बर मोहम्मद का अपमान नहीं कर सकते और पश्चिमी देशों को इस मुगालते में नहीं रहना चाहिये कि वे इजरायल का समर्थन करते रहें और हम मुसलमान उनके देशों में चुपचाप बैठे रहेंगे.

गौरतलब है कि जवाहिरी के इस ताजा वीडियो टेप की सच्चाई की अभी तक पुष्टि नहीं हो पायी है. इस बारे में अमरीका. इजरायल या किसी अन्य पश्चिमी देश की प्रतिक्रिया भी नहीं आयी है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+