क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

मशहूर विज्ञान लेखक सर आर्थर सी. क्लार्क का निधन

By Staff
Google Oneindia News

कोलंबो, 19 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका की राजधानी कोलंबों में बुधवार की सुबह विज्ञान कथाओं के मशहूर लेखक सर आर्थर सी. क्लार्क का निधन हो गया। इस लेखक की मृत्यु से दुनियाभर में साहित्य एवं विज्ञान जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

वर्ष 1917 में ब्रिटेन में जन्मे क्लार्क बीते 58 सालों से श्रीलंका में बसे थे। इस लेखक के निजी सहायक रोहन डिसिल्वा ने बताया कि हृदय रोग के कारण क्लार्क की मृत्यु हुई है।

उपन्यास 2001: ए स्पेस ओडिसी से दुनियाभर में विशेष पहचान कायम करने वाले 90 वर्षीय क्लार्क ने अपने जीवनकाल में कुल 80 पुस्तकें और 100 अधिक से लेख लिखे हैं।

गौरतलब है कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रायल एयर फोर्स (आरएएफ) में क्लार्क ने रडार विशेषज्ञ की भूमिका निभाई थी।

यही नहीं विज्ञान विषयों के इस मशहूर लेखक ने दुनिया में सबसे पहले वर्ष 1940 में ही वर्ष 2000 तक मनुष्य के चांद पर पहुंचने की भविष्यवाणी कर दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X