नेपाल में माओवादी हमला, 12 घायल

प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि यू एम एल के नेता और सदस्य जब चयादलू में बैठक स्थल की ओर बढ रहे थे तभी माओवादियों ने उनका रास्ता रोकने के लिये पहाड की चोटियों से उन पर रबर की गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. उनके नाकाम रहने पर बैठक के दौरान माओवादियों और एक अन्य गुट ने खुखरी और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया. इस हमले में यूएमएल के कई नेता घायल हो गये.
प्रत्यक्षदशियों ने बताया माओवादियों ने स्थानीय लोगों को बैठक में भाग लेने से जाने से रोका. इस बीच यूएमएल की जिला इकाई ने कहा है कि माओवादियों ने उनके सदस्यों पर हमला करने का दावा करते हुए कहा है कि यह कार्रवाई इसलिये की गयी क्योंकि यूएमएल कार्यकर्ता माओवादियों के राजनीतिक आधार वाले इलाके में बिना इजाजत दाखिल हो गये थे. पार्टी के वरिष्ठ नेता अमृत बोहरा ने बताया कि घायलों को इलाज के लिये काठमांडू लाया गया है.


Click it and Unblock the Notifications
