भारत ने पाक आरोपों का खंडन किया

यहां स्थित भारतीय दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि खालिद मोहम्मद वर्ष 2005 में भारत किक्रेट मैच देखने आया था लेकिन बाद में वह पाकिस्तान नही गया था. इसके बाद खालिद को 17 मई 2006 को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार कर लिया था.
खालिद के पास कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिले थे जो वह पाकिस्तान जाने वाले किसी व्यक्ति को देना चाहता था. हालांकि दूतावास ने दस्तावेजों के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी देने से मना कर दिया. जेल में खालिद की तबीयत खराब हो गई और उसे एक अच्छे अस्पताल में भर्ती भी कराया गया लेकिन उसे बचाया नही जा सका.
उधर पाकिस्तान में खालिद के भाई ने आरोप लगाया है कि भारतीय जेल में उसके भाई को यातनायें दी गई है क्योकि उसके शरीर पर चोटों के निशान है. पाकिस्तान सरकार ने खालिद के भाई की शिकायत पर भारत सरकार को पत्र लिखकर कर पूछा था कि खालिद की मौत कैसे हुई थी.


Click it and Unblock the Notifications
