तिब्बती बंदियों को छोड़ने की अपील

एचआरडब्ल्यू की एशिया सलाहकार सोफी रिचर्डसन ने कहा कि इन शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को गिरफ्तार करने की बजाय सरकार को उनसे मिलकर बात करनी चाहिये. करीब 100 तिब्बती प्रदर्शनकारियों को केंद्र के निर्देश न मानकर यात्रा करने और तिब्बत की सीमा को पार करने के कारण धर्मशाला में कल गिरफ्तार किया गया. इनमें महिलायें और नन भी शामिल हैं.
करीब 100 बौद्ध भिक्षुओं को नेपाल से और 300 को बीजिंग से पिछले एक हफ्ते में गिरफ्तार किया गया है. सोफी ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय कानूनों के अंतर्गत शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति की बात कही. उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों से तिब्बत की राजधानी में चीन के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध होते रहे हैं.
वहीं भारत और नेपाल में इन प्रदर्शनों के दौरान अशांति हो जाती है. इसका कारण यह हो सकता है कि चीन इन देशों पर तिब्बती प्रदर्शनकारियों को रोकने का दबाव बनाता है.


Click it and Unblock the Notifications
