गिल के खिलाफ सांसदों का हस्ताक्षर अभियान

Kps gill
नई दिल्ली, 14 मार्चः ओलम्पिक के लिये क्वालिफाई नहीं कर पाने से क्षुब्ध पूर्व ओलम्पियन असलम शेर खान ने भारतीय हाकी महासंघ के अध्यक्ष पद से केपीएस गिल को हटाने के लिए एक ज्ञापन पर लगभग 100 सांसदों से हस्ताक्षर करा लिए हैं.

असलम ने बताया ये सारे सांसद सदन के दोनों सदनों और विभिन्न पार्टियों से है.पूर्व केन्द्रीय मंत्री खान ने कहा उनका गिल के खिलाफ यह अभियान उस वक्त तक जारी रहेगा जब तक वे अपने पद से हट नहीं जाते.

पूर्व मंत्री ने कहा यह भारत की अस्मिता का सवाल है और इससे किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जा सकता. विश्व कप हाकी में भी भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी ने कहा पिछले आठ दशकों में भारत को खेल के जगत में जो भी सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त हुई हैं वह सिर्फ हाकी की बदौलत है और किसी अन्य खेल के कारण नहीं.

खान ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि गिल के खिलाफ ज्ञापन पर और सांसद भी जल्दी ही हस्ताक्षर करेंगे ताकि उन पर अपना पद छोड़ने का दबाव और बढ़ जाये. एक सवाल के जवाव में कांग्रेस नेता ने कहा अधिक सांसदों के हस्ताक्षर की जरूरत इसलिए है क्योंकि गिल एक ऐसे आदमी हैं कि वह कह सकते हैं कि सिर्फ 100 सांसदों के हस्ताक्षर करने से मैं अपना इस्तीफा नहीं दूंगा.

पवार को आईएचएफ को अध्यक्ष बना दिया जायेः नेगी

चक दे इंडिर्यां से मशहूर हुए पूर्व भारतीय गोलकीपर मीर रंजन नेगी ने कहा कि देश में हाकी को बचाने के लिये आईएचएफ अध्यक्ष केपीएस गिल को हटाकर बीसीसीआई प्रमुख शरद पवार को उनके पद पर बिठाना चाहिए.

नेगी ने कहा मुझे लगता है कि क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष शरद पवार ने जो कुछ क्रिकेट के लिये किया है वह हाकी के लिये भी ऐसा ही काम कर सकते हैं और इसके पुराने गौरव को वापस दिला सकते हैं. अगर देश में हाकी को जिंदा रखना है तो उन्हें भारतीय हाकी महासंघ का अध्यक्ष बना देना चाहिए.

उन्होंने कहा कि गिल भारतीय हाकी को आगे ले जाने की स्थिति में ही नहीं थे. उन्होंने कहा वह आदमी अच्छी तरह चल भी नहीं सकता और उसे देखने में भी परेशानी होती है. अब समय आ गया है कि इसे समाप्त होना चाहिए.

बीजिंग ओलंपिक के लिये क्वालीफाइ नहीं करने से मुझे दुख हुआ है और भारतीय हाकी को सबसे ज्यादा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+