गुजरात में लड़की को जिंदा जलाया गया

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी हरेश उर्फ मूनो मेराम बोरिचा पीडिता आरती को अकेले देख कल शाम उसके घर में घुसकर उसे शादी करने के लिए राजी करने लगा लेकिन लड़की के इनकार करने पर हरेश ने लडकी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी.
लडकी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन अधिक जल जाने के कारण अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गयी. मृत्यु से पूर्व पीड़िता ने बताया कि हरेश से शादी के इनकार करने पर हरेश ने उसे जला दिया. इस घटना के बाद लड़की के घर वालों ने हरेश पर हमला कर दिया जिससे हरेश को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


Click it and Unblock the Notifications
