पाक को अमेरिकी मदद से भारत चिंतित

विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने मुरली मनोहर जोशी, माया सिंह और राज मोहिन्दर सिंह मजीठा के प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा में बताया कि दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के अमरीकी सहायक मंत्री रिचर्ड बाउचर ने 6 दिसम्बर 2007 को विदेश संबंधों से संबद्ध सीनेट समिति के समक्ष पाकिस्तान को अमरीकी विदेश सहायता के बारे में कहा कि वर्ष 2002 से अमरीका ने पाकिस्तान को कुल 2.4 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता दी है.
उन्होंने बताया कि वर्ष 2002 से अमरीका ने पाकिस्तान को कुल ।.9 अरब डालर की सुरक्षा सहायता भी दी है. इसके अलावा उसने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के
मामले में पाकिस्तान को गठबंधन सहायता कोष में 5.3 अरब डालर प्रदान किया है.
अमरीका ने हाल ही में पाकिस्तान के सीमांत क्षेत्र के लिए 75 करोड़ डॉलर की पंचवर्षीय विकास रणनीति को लागू करना भी शुरू कर दिया है. उन्होंने बताया कि भारत की चिंता से अमरीका को अवगत करा दिया गया है. सरकार भारत की सुरक्षा के हित में सभी आवश्यक उपाय कर रही है.


Click it and Unblock the Notifications
