हवाई अड्डा कर्मचारियों की हड़ताल ख़त्म

हडताली कर्मचारियों के नेताओं ने यहां बताया कि हवाईअड्डा प्राधिकरण कर्मचारी यूनियन और नागर विमानन मंत्रालय के बीच बातचीत जारी रहेगी लेकिन यदि सरकार ने इस वर्ष 31 मई तक स्थिति स्पष्ट नहीं की तो हड़ताल फिर शुरु कर दी जाएगी.
गौरतलब है कि ये कर्मचारी मंगलवार अर्धरात्रि से ही हड़ताल पर थे. हालांकि इस हड़ताल से विमान सेवाओं के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा लेकिन अन्य सेवाएं प्रभावित हुई थी. हवाईअड्डा प्राधिकरण के कर्मी ने हैदराबाद और बंगलूर हवाईअड्डों को बंद करने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ हड़ताल किया था.


Click it and Unblock the Notifications
