बीएसएनएल ने पेश किए आकर्षक प्लान

एक संवाददाता सम्मेलन में बीएसएनएल के महाप्रबंधक सुबेंद्रु घोष ने कहा कि कंपनी ने मार्च महीने में बुक किए गए नए कनेक्शनों पर जमाराशि तथा संस्थापन शुल्क माफ करने का फैसला किया है.
हालांकि घोष ने यह नहीं बताया कि कंपनी इस प्रस्ताव के तहत कितने नए ग्राहकों को जोड़ना चाहती है, परंतु बीएसएनएल अधिकारियों ने कहा कि इस प्रस्ताव से सेवाएं समाप्त करने वाले उपभोक्ताओं के कारण पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायता मिलेगी.
बीएसएनएल अधिकारियों के अनुसार 2007 में देश के 20 लाख से भी अधिक बीएसएनएल उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शन बंद करवा लिए थे.
जमाराशि तथा संस्थापन शुल्क में दी गई छूट लैंडलाइन कनेक्शन के साथ साथ ब्राडबैंड कनेक्शन में भी दी गई है. इसके अतिरिक्त एक नया ब्राडबैंड प्लान भी प्रारंभ किया गया है जिसके तहत 2 एमबी प्रति सेकेंड गति का कनेक्शन रु 125 मासिक किराए में उपलब्ध होगा. इसके तहत उपभोक्ता 150 एमबी तक नि:शुल्क डाउनलोड कर सकते हैं तथा उसके बाद डाउनलोड करने पर प्रति एमबी 80 पैसे का भुगतान करना होगा.


Click it and Unblock the Notifications
