खाद्य तेल आयात को बोली आमंत्रित

MMTC
नई दिल्ली 14 मार्च: सरकारी कंपनी एमएमटीसी ने आज 12,000 टन खाद्य तेल के आयात के लिए बोली आमंत्रित की जिसकी आपूर्ति अवधि अप्रैल-मई होगी.

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बोली शुक्रवार शाम चार बजे बंद होगी और निविदा पर निर्णय शुक्रवार को ही शाम छह बजे तक किया जाएगा.

एमएमटीसी ने 6,000 टन पाम आयल और 6,000 टन आरबीडी पामोलीन के आयात की योजना बनाई है.

कंपनी ने कहा कि बोली की न्यूनतम मात्रा 6,000 टन होनी चाहिए.

एमएमटीसी ने कहा कि खाद्य तेल का सोत कोई भी हो सकता है और इसकी आपूर्ति अप्रैल-मई की अवधि में होनी चाहिए.

बोलीकर्ता के लिए निविदा में पूर्वी और पश्चिमी दोनों बंदरगाहों के लिए मूल्य दर्ज करना जरूरी होगा.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+