चंडीगढ़, 14 मार्चः निलम्बित कांग्रेस सांसद और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पुत्र कुलदीप बिश्नोई ने आज लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. बिश्नोई ने हरियाणा विधानसभा के बाहर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्होंने उनकी हरियाणा जनहित कांग्रेस (एचजेसी) के समर्थक दो विधायकों धर्मपाल मलिक और राकेश कम्बोज की हरियाणा विधानसभा से सदस्यता समाप्त करने के विरोध में लोकसभा से इस्तीफा दिया है.
उन्होंने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को आज ही भेज दिया है. बिश्नोई ने कहा कि वह अब भिवानी संसदीय उपचुनाव में फिर से जनादेश हासिल करेंगे जहां से वह पिछला लोकसभा चुनाव जीते थे.