क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
दिल्ली में पुलिस कर्मियों की संख्या बढाने का प्रस्ताव
नयी दिल्ली 12 मार्च.वार्ता. दिल्ली की बढती आबादी तथा राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की संख्या बढाये जाने का प्रस्ताव है1 राष्ट्रमंडल खेल 2010 में होंगे
दिल्ली के पुलिस आयुक्त ने गृह मंत्रालय को दिल्ली में पुलिस बल बढाये जाने के बारे में एक प्रस्ताव भेजा है 1 गृह राज्यमंत्री श्रीयुत श्रीप्रकाश जायसवाल ने आज राज्यसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान यह जानकारी दी1 उन्होंने बताया कि दिल्ली में पुलिस बल बढाया जाना एक सतत प्रक्रिया है तथा समय. समय पर इस बारे में विचार किया जाता है 1 सितंबर 2007 में ही दिल्ली में पुलिस बल की बढती आवश्यकताओं के मद्देनजर 5000 पद मंजूर किये गये थे
शोभना.संजीव.अजयप्रभु 2018वार्ता
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें