क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
श्रीलंका ने 50 भारतीय मछुआरों को रिहा किया
चेन्नई 10 मार्च.वार्ता. श्रीलंका ने समुद्री जलीय क्षेत्र का उल्लघंन करने के मामले में गिरफ्तार 62 भारतीय मछुआरों में से 50 को आज रिहा कर दिया1 सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी है
कन्याकुमारी के रहने वाले ये मछुआरे नौकाओं से तूतीकोरिन आए और वहां इनका स्वागत मत्सय विभाग के अधिकारियों तथा परिवार के लोगों ने किया 1 बाद में इन्हें बस से कन्याकुमारी भेजा गया
इन मछुआरों को श्रीलंका नौसेना ने अतंराष्ट्रीय जलीय सीमा क्षेत्र का उल्लघंन करने के मामले में सात मार्च को गिरफ्तार किया था1 उसी दिन मुख्यमंत्री एम कणानिधि ने प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत करा दिया था1 इसके बाद केन्द्र सरकार ने इस मामले को श्रीलंकाई अधिकारियों के सामने रखा जिसके फलस्वरुप मछुआरों की सुरक्षित रिहाई संभव हो सकी
जितेन्द्र.प्रभु 2046वार्ता
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें