मंगल ग्रह पर बर्फीले तूफान?
पिछले महीने खीची गई यह तस्वीर ग्रह के उत्तरी ध्रुव की है. इसमें धूल के गुबार और बर्फ से बने कम से कम चार बर्फीले तूफानों को दिखाया गया है.
मंगल ग्रह पर इस तरह की हलचलों की तस्वीर वैज्ञानिकों के लिए अनमोल है. लाखों वषो बाद भी इन बर्फीली शिलाओं में कोई परिवर्तन नहीं आया है.
समाचार पत्र डेली मेल ने प्रयोगशाला वैज्ञानिक जेट प्रोपुलशन के हवाले से बताया है कि हम मंगल पर बसंत के दौरान कार्बनडाइ आक्साइड गैस में बदलाव के बारे में अध्ययन कर रहे थे तभी इस बर्फीले तूफानों के बारे में पता चला.
हालांकि वैज्ञानिक अभी तूफानों की पक्की संख्या और इसके हमेशा आने या फिर केवल बसंत के दौरान आने के बारे में निश्चित तौर पर किसी परिणाम पर नहीं पहुंच सके हैं.


Click it and Unblock the Notifications
