नेपाल में अल्पसंख्यक पर्वों पर छुट्टी

स्थानीय मीडिया में इस बारे में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार गुरू नानक जयंती, ईद और बकरीद सहित अल्पसंख्यक समुदायों के 18 प्रमुख त्यौहारों पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गयी है.
मंत्रिमंडल द्वारा किये गये फैसले के बाद ईसाइयों के त्यौहार क्रिसमस, मुसलमानों के ईद और बकरीद, सिखों के गुरूनानक जयंती, किरंत समुदाय के उधौली और उभौली तथा स्थानीय समुदायों में मनाये जाने पर्व गौरा, तांबू, सोनम और लोसार्स पर अवकाश रहेगा.
इसके अलावा दक्षिण पूर्वी नेपाल में मनाये जाने वाले त्यौहार सिआ और पश्चिमी नेपाल में थारू समुदाय द्वारा मनाये जाने वाले माघी पर्व पर भी अवकाश की घोषणा की गयी है. साथ ही सरकार ने दाशेन पर्व पर होने वाली छुट्टियों में से तीन दिन के अवकाश की कटौती कर महाशिवरात्रि, ज्ञानी पूणिमा और फागू पूणिमा पर अवकाश घोषित किया है.


Click it and Unblock the Notifications
