ओहियो में हिलेरी की धमाकेदार वापसी

Obama Hillary
वाशिंगटन 6 मार्च: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी की दावेदारी कर रही हिलेरी क्लिंटन ने ओहियो और रहोड आइलैंड के महत्वपूर्ण राज्यों में जीत का परचम लहरा कर चुनावी दौड़ में नाटकीय वापसी कर ली. अमेरिका के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने के लिए प्रयासरत 60 वर्षीया हिलेरी ने जीत का जश्न मना रहे अपने समर्थकों से कहा आप जानते हैं कि वे क्या कहते हैं जिधर जाता है ओहियो उधर जाता है राष्ट्र.

इस बीच जनमत सर्वेक्षणों में हिलेरी को अपने प्रतिद्वंद्वी बराक ओबामा पर 16 अंकों की बढ़त लेते दिखाया जा रहा है. ओहियो में कुल 141 डेलीगेट दांव पर लगे हैं. यह एक बड़ी संख्या है.

इससे पहले 46 वर्षीय ओबामा ने वरमोंट प्राइमरी (15 डेलीगेट) में जीत हासिल की. वहां उन्हें करीब 60 प्रतिशत मत हासिल हुए. यह हिलेरी पर ओबामा की लगातार 12वीं जीत थी. टीवी चैनलों की रिपोर्ट के अनुसार टेक्सास में हिलेरी को 51 प्रतिशत मत मिले जबकि पहले अफ्रीकी अमेरिकी राष्ट्रपति बन कर नया इतिहास रचाने के लिए प्रयासरत बराक ओबामा को 47 प्रतिशत मत मिले.

हाल के दिनों में हिलेरी सांसत में चल रही थी. वह ओबामा से लगातार हार रही थीं. उनके खेमे में मायूसी छाई थी और उनके समर्थक पुरजोर मांग करने लगे थे कि अगर वह ओहियो और टेक्सास में से किसी एक में भी हार जाती हैं तो उन्हें राष्ट्रपति पद के चुनावी दंगल से किनारा कर लेना चाहिए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+