टाइम्स स्क्वायर, न्यूयार्क में धमाका

घटना के 2 प्रत्यक्षदर्शियों जिनमें 1 महिला व 1 पुरुष है, ने एक स्थानीय टीवी स्टेशन को बताया कि उन्होंने अपने होटल के कमरों से एक भारी धमाके की आवाज सुनी, परंतु किसी गंभीर क्षति की अभी कोई सूचना नहीं है.
पुलिस तथा फायर स्क्वाड ने टाइम्स स्क्वायर के आसपास के इलाके की घेराबंदी कर ली है.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार वे वहां एक सेना भर्ती कार्यालय के निकट एकत्रित हैं.
हालांकि अभी तक पुलिस ने वहां कोई विस्फोट होने की पुष्टि नहीं की है.
टाइम्स स्क्वायर जाने वाली भूमिगत पारपथ सेवा (सबवे) को रोक दिया गया है.


Click it and Unblock the Notifications
