नगालैण्ड में 75 प्रतिशत मतदान

Nagaland
कोहिमा, 6 मार्चः नगालैण्ड में 11वीं विधानसभा के लिये आज 75 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि राज्य विधानसभा के 60 सदस्यीय सीट के लिए कल चार बजे तक मतदान हुआ जिसमें 218 उम्मीदवारों के भाग्य के फैसले के लिए 75 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

उन्होंने बताया कि राज्य में 1780 मतदान केंद्र बनाये गये थे. सूत्रों ने बताया कि मतदान का प्रतिशत बढ सकता है और इसके लिए विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है. उन्होंने बताया कि 15 मतदान केंद्रों पर उपद्रवी तत्वों द्वारा बबाल मरने और वोटिंग मशीन को क्षति पहुंचाने के कारण दोबारा मतदान के आदेश दिए जा सकते हैं.

कई केंद्रों पर मतदान अधिकारियों के देर से पहुंचने के कारण मतदान विलंब से शुरु हाने की खबर है. उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी इन स्थानों पर मतदान की अवधि बढा सकते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+