भड़की बाल ठाकरे की आग

लोकसभा के महासचिव को दी गई नोटिस में कहा है कि तीन मार्च 2008 को लोकसभा में महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों के साथ हो रहे दुव्र्यवहार तथा हिंसक हमले से उत्पन्न स्थिति चर्चा हुई थी तथा संसद में सदस्यों द्वारा उठायी गई चर्चा पर सदन के बाहर महाराष्ट्र के क्षेत्रीय दल के नेता बाल ठाकरे की टिप्पणी से सवोच्च सदन की गरिमा, सार्वभौमिकता, सासंदों के विशेषाधिकार, उत्तर भारतीय और सभी राष्ट्रीय नेताओं का घोर अपमान हुआ है.
इस तरह की टिप्पणियों से न केवल सांसदों के विशेषाधिकार का हनन हुआ है, बल्कि सदन की गरिमा का खुल्लमखुल्ला अवमानना किया गया है. जानबूकर संसद की मर्यादा को धत्ता बताने की नियत से श्री ठाकरे ने ऐसा आचरण किया है. विशेषाधिकार नोटिस पर हस्ताक्षर करनेवाले 18 सांसदों में सर्वश्री देवेन्द्र प्रसाद यादव, साधु यादव, प्रभुनाथ सिंह, विजयकृष्ण, रामेश्वर उरांव, इलियास आजमी, अखिलेश, सुरेन्द्र गोयल और रामकृपाल यादव आदि प्रमुख है.
वहीं इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने कहा कि राज्य सरकार ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में प्रकाशित संपादकीय लेख के बारे में राज्य पुलिस को कानूनी सलाह लेने के निर्देश दिये है. श्री देशमुख ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि सामना में छपे संपादकीय की भाषा और विचार के बारे में कानूनी सलाह लेकर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई जरुर की जायेगी. उन्होंने कहा कि राज्य में सभी भाषा-भाषी एक साथ रह सकते है और राज्य सरकार उनके जानमाल की पूरी हिफाजत करेगी.
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होने कहा कि राज्य के पुणें और नासिक में मजदूरी करनेवाले कुछ उत्तर भारतीय अपने गांव चले गये है और कई लोग शादी-ब्याह आदि जैसे पारिवारिक कार्य के लिये जाते आते रहते है. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उत्तर भारतीयों के साथ हुए दुर्व्यवहार के कारण कुछ लोग जरुर लौट गये है. श्री देशमुख के अनुसार अब वे लोग दोबारा लौटना शुरु हो गया है और इस समय पलायन पूरीतरह से रुक गया है. उन्होंने कहा कि शिवसेना का गठन ही मराठी मानुस के नाम पर हुआ है और वहीं उसका एकमात्र एजेन्डा है.


Click it and Unblock the Notifications
