मुशर्रफ ने खारिज की सरबजीत की याचिका

Pervez Musharraf
इस्लामाबाद 6 मार्च: पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की दया याचिका खारिज कर दी है.

पाकिस्तान की समाचार एजेंसी एनएनआई ने अनाम सूत्रों के हवाले से कहा है कि सरबजीत सिंह द्वारा दायर की गई दया याचिका को राष्ट्रपति मुशर्रफ ने हर पहलू से विचार करने के बाद खारिज कर दिया.

सूत्रों का कहना है सरबजीत के खिलाफ आरोपों की पुष्टि हो चुकी है और उसे अदालत ने मौत की सजा सुनाई है.

समाचार एजेंसी एनएनआई का कहना है कि सरबजीत के लिए ब्लेक वारंट या डेथ वारंट अब किसी भी समय जारी किया जा सकता है.

दूसरी ओर सरबजीत के लाहौर स्थित वकील राना अब्दुल हामिद का कहना है कि सरबजीत की दया याचिका खारिज होने के बारे में सरकारी तौर पर उन्हें सूचित नहीं किया गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+