वारेन बफेट ने पछाड़ा बिल गेट्स को

व्यापारिक पत्रिका फोर्ब्स द्वारा प्रकाशित विश्व के महाधनियों की हालिया सूची के अनुसार इस सूची में सबसे पहले, दूसरे तथा स्थान पर क्रमश: वारेन बफेट, कार्लोस स्लिम हेलू तथा बिल गेट्स हैं.
इनके बाद चौथे, पांचवें तथा छठे स्थान पर तीन भारतीय विराजमान हैं जोकि क्रमश: स्टील शहंशाह लक्ष्मी मित्तल, मुकेश अंबानी तथा अनिल अंबानी हैं. एक और भारतीय व्यापारी के. पी. सिंह को विश्व के सर्वाधिक धनाड्य व्यक्तियों की इस सूची में 8वां स्थान प्राप्त हुआ है.
इस सूची मे बफेट, स्लिम तथा गेट्स की कुल संपत्तियां क्रमश: 62 अरब डालर, 60 अरब डालर तथा 58 अरब डालर आंकी गई हैं.
वहीं मित्तल की संपत्तियां 45 अरब डालर, मुकेश अंबानी की संपत्तियां 43 अरब डालर तथा अनिल अंबानी की संपत्तियां 42 अरब डालर आंकी गई हैं.


Click it and Unblock the Notifications
