बांग्लादेश को 4.5 लाख टन चावल निर्यात

विदेश व्यापार के महानिदेशक ने कल देर रात यहां यह जानकारी दी. केंद्र सरकार ने हाल में ही पांच सौ डालर प्रति टन से नीचे के चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था.
इस संबंध में जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि यह निर्यात सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों स्टेट ट्रेडिंग कापोरेशन, एमएमटीसी लिमिटेड, पीईसी लिमिटेड और नेशनल एग्रीकल्चरल कोपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन आफ इंडिया लिमिटेड के जरिए किया जाएगा. प्रत्येक कंपनी एक लाख टन चावल का निर्यात करेगी. पश्चिम बंगाल आवश्यक वस्तु आपूर्ति निगम लिमिटेड शेष 50 हजार टन चावल की आपूर्ति करेगा.
अधिसूचना में प्रतिबंध के बावजूद चावल निर्यात करने के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है.


Click it and Unblock the Notifications
