महाकाल के दरबार में उमड़ा भक्तों का हुजूम

देश की प्राचीन सप्तपुरियो में से एक भव्य महाकाल मंदिर के अलावा यहां बड़ी संख्या में अन्य शिवालय और मंदिर भी हैं जिन्हे आज विशेष रूप से सजाया-संवारा गया है. महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव का मनोहारी विवाह मंडप सजाया गया है क्योंकि महाशिवरात्रि को शिव के विवाहोत्सव के रुप में मनाया जाता है.
देश भर से आये शिवभक्तों की भारी भीड़ के मद्देनजर महाकालेश्वर मंदिर के पट कल देर रात से खोल दिये गये थे हालांकि इसके पूर्व ही दर्शनार्थियों की लम्बी कतारें लगनी शुरु हो गयी थीं. मंगलनाथ और सिद्धवट मंदिर सहित अनेको शिव मंदिर में भी बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने पूजा अर्चना की.


Click it and Unblock the Notifications
