मुशर्रफ के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव?

Pervez Musharraf
इस्लामाबाद 5 मार्च: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) और अवामी नेशनलिस्ट पार्टी (एएनपी) के त्रिदलीय गठबंधन ने राष्ट्रीय असेंबली के पहले सत्र में ही राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ से संसद में विश्वास मत हासिल करने की मांग संबंधी प्रस्ताव पेश करने का निर्णय लिया है. पाकिस्तान में नई सरकार के गठन को लेकर तेज हुई राजनीतिक सरगर्मी के बीच पीपीपी के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी के निवास पर पीएमएल (एन) के आला नेताओं चौधरी निसार अली खान, सीनेटर इसाक डार और ख्वाजा आसिफ के साथ कल देर रात तक चली बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया.

पीएमएल (एन) के प्रतिनिधिमंडल के अलावा जमाते उल इस्लामी के नेता मौलाना फजलुर रहमान ने भी श्री जरदारी से मुलाकात की. करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में पीएमएल (एन) को कैबिनेट में शामिल करने पर राजी कर लिया गया.

सूत्रों ने कहा कि पीएमएल (एन) ने कैबिनेट में शमिल होने के बारे में सकारात्मक जवाब नहीं दिया लेकिन उन्होंने इस बात के संकेत दिए कि बुधवार को होने वाली अगली बैठक में इस बारे में फैसला लिया जाएगा.

हालांकि राष्ट्रीय असेंबली के पहले सत्र में राष्ट्रपति मुशर्रफ के खिलाफ संसद में विश्वास मत प्रस्ताव पेश किए जाने, जुल्फिकार अली भुट्टो की फांसी के लिए पाकिस्तान की अवाम से माफी मांगने तथा बेनजीर भुट्टो की हत्या की जांच संयुक्त राष्ट्र के एक आयोग से कराने संबंधी प्रस्ताव पेश करने को लेकर गठबंधन के दलों के बीच आम सहमति है.

सूत्रों ने यह भी संकेत दिए हैं कि सरकार के गठन के बाद पंजाब का अगला गवर्नर पीपीपी से चुने जाने संबंधी प्रस्ताव को लेकर पीएमएल (एन) राजी हो गया है.

इस बीच बैठक के बाद जरदारी निवास के बाहर पत्रकारों से बातचीत में चौधरी निसार अली खान ने कहा कि सरकार के गठन को लेकर जी बातों को अंतिम रूप देने के लिए यह बैठक हुई है. इसके बाद होने वाली कई बैठकों के बाद नई सरकार के गठन को अंतिम रूप दिया जा सकेगा.

उन्होंने कहा कि सरकार के गठन की राह में किसी प्रकार की बाधा नहीं है और बडे फैसलों को अंतिम प दिया जा चुका है. पीपीपी, पीएमएल (एन) और एएनपी एक साथ हैं और सभी राष्ट्रीय मुद्दों पर मिलकर निर्णय लिया जाएगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+