भारत पाकिस्तानी कैदी छोड़े: अजमल

श्री अजमल ने यहां जियो न्यूज से बातचीत में कहा कि 508 कैदियों में अधिकतर की सजा पूरी होने के बाद भी उनकी रिहाई नहीं हो सकी है.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जेलों 445 भारतीय कैदी बंद हैं जिनमें 392 मछुआरे हैं. कार्यवाहक कानून मंत्री ने कहा कि आगामी 31 मार्च तक कैदियों की सूची की अदलाबदली की जा सकती है.
पाकिस्तान-भारत की न्यायिक समिति की बैठक में कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया के बारे में विचार विमर्श किया गया है और इसके तहत भारतीय न्यायिक समिति के सदस्य अगले महीने पाकिस्तान का दौरा करेंगे.


Click it and Unblock the Notifications