पाक में 4 श्रृंखलाबद्ध विस्फोट

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लगभग एक साथ हुए पहले दो विस्फोटों के बाद नेवल वार कालेज से धुआं उठता दिखाई दिया. इसके पांच मिनट बाद दो और विस्फोट हुए.
विस्फोट की वजह फौरन मालूम नहीं हो सकी लेकिन सैन्य संस्थाएं और सैनिक जब तब स्थानीय इस्लामी उग्रवादी आत्मघाती हमलों का निशाना बनते रहे हैं. पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में पिछले चार दिनों में चार आत्मघाती हमलों में एक सौ से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई.
इनमें एक हमला जनजाति परिषद बैठक में और दूसरा एक मृत पुलिस अधिकारी के अंतिम संस्कार के समय हुआ. नौसैनिक कालेज परिसर में धमाकों में छह व्यक्तियों के मरने की खबर टेलीविजन चैनलों ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से दी.


Click it and Unblock the Notifications