मनचलों ने लड़की को जलाया

हालांकि यह युवती मृत्यु से तो बच गई परंतु अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही है.
सागर जिले के शाहगढ़ में सोमवार को 18 वर्षीया विनीता से उसके ही घर के बाहर जग्गी, कल्लू, मनोज व दस्यु प्रजापति नामक युवकों ने छेड़खानी की.
विनीता द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उस पर केरोसीन का तेल डाल कर आग लगा दी जिससे वह बुरी तरह जल गई. फिलहाल वह सागर के जिला अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती है.
आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रयास करने तथा अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है तथा पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए 2 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है.


Click it and Unblock the Notifications