टीआरएस के 19 विधायकों ने इस्तीफा दिया

पार्टी के सासंदों एवं विधायकों ने यह कदम पृथक तेलंगाना राज्य का गठन नहीं किये जाने के विरोध में उठाया है. इससे पूर्व टीआरएस ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में शामिल अपने सदस्यों को वापस ले लिया था.
पार्टी सूत्रों के अनुसार इस्तीफा देने वालों में 16 विधानसभा और तीन विधान परिषद के सदस्य हैं. विधानसभा के सदस्यों ने अध्यक्ष के.आर. सुरेश रेड्डी और विधान परिषद के सदस्यों ने सभापति के. चक्रपाणि को अपने इस्तीफे सौंपे.


Click it and Unblock the Notifications