नाना की फिल्में म.प्र. में नहीं चलेंगीः उमा

भारती ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा है कि राज ठाकरे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिये ओछी राजनीति कर रहे है. भाषा, प्रांत संप्रदाय तथा जाति के आधार पर जो भी विभाजन की बात करेगा वह राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आयेगी.
भारती ने कहा है कि अभिनेता नाना पाटेकर ने राज ठाकरे के समर्थन में दिये गये बयान पर देश से माफी नहीं मांगी तो भाजश उनकी फिल्मों का मध्यप्रदेश में प्रदर्शन नहीं होने देगी.


Click it and Unblock the Notifications