सोमनाथ चटर्जी ने कहा "चक दे इंडिया"

उन्होंने कहा कि इस श्रृखंला में भारत की टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. जीत पर अपनी खुशी प्रकट करते हुए चटर्जी ने कहा "चक दे इंडिया" चक दे पार्लियामेंटेरियन. यह महान जीत है.
इस श्रृंखला के दौरान आस्ट्रेलिया के रवैये के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा हारने वालों के प्रति दयावान होना चाहिए. चटर्जी ने इसके साथ ही मलेशिया में खेले गये अंडर 19 विश्वकप की विजेता भारत की टीम को भी बधाई दी. उन्होंने कहा मैं काफी खुश हूं. यह जीत का दिन है.
त्रिकोणीय श्रृंखला और अंडर 19 विश्वकप दोनों में भारत का परचम लहाराने पर उन्होंने कहा कि इससे खेल को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को प्रेरणा मिलेगी. उधर लोकसभा में संसदीय कार्यमंत्री प्रियरंजन दासमुंशी ने सदस्यों को आस्ट्रेलिया पर भारत विजय की सूचना दी. जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उसका स्वागत किया.


Click it and Unblock the Notifications