'एक बिहारी सौ बीमारी': बाल ठाकरे

उन्होंने फिर एक बार बिहार के लोगों के खिलाफ ज़हर उगला है. पार्टी के मुख्य पत्र सामना में छपे संपादकीय में बाल ठाकरे ने बिहारियों के लिए "गोबर का कीड़ा" "एक बिहारी सौ बीमारी" जैसी संज्ञाओं का इस्तेमाल किया है.
उन्होंने बिहार के सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के सांसदों के खिलाफ कोर्ट में कई आपराधिक मामले लंबित हैं और ऐसे लोगों से हमें कुछ सीखने की ज़रुरत नहीं है. उन्होंने बिहार के सांसद प्रभुनाथ सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि वह कई आपराधिक मामलों में लिप्त हैं.
उन्होंने कहा कि बिहार देश का सबसे पिछड़ा राज्य है क्योंकि वहां के नेताओं ने राज्य के लिए कुछ भी नहीं किया है. लेख में एक ऐन्टी बिहारी एसएमएस का हवाला देते हुए कहा कि पंजाब के लोग भी बिहार से आ रहे मजदूरों के कारण परेशान हैं.
बाल ठाकरे के इस बयान को जन विरोधी करार देते हुए रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार के जो लोग मुम्बई में रह रहे है वे वहीं रहेंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह और लोगों को मुम्बई भेजेंगे.
गौरतलब है कि राज ठाकरे पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ एमएसएन द्वारा शुरु किए गए हस्ताक्षर अभियान के पक्ष में कई फिल्मी हस्तियां भी सामने आई हैं. राज के पक्ष में अब अभिनेता सलमान खान, सलीम खान और सुनील सेट्टी भी सामने आए हैं.
इससे पहले नाना पाटेकर, श्रेयस तालपड़े, डायरेक्टर साज़िद खान, प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाल, लेखक सुभाष भेंडे और सांसद शालिनीताई पाटिल भी राज का पक्ष ले चुके हैं.


Click it and Unblock the Notifications