जरदारी ने महेश भट्ट की फिल्म रोकी

कहा जा रहा है कि जरदारी ने यह निर्णय अपने वकीलों की उस सलाह पर लिया है जिसमें कहा गया है कि इस फिल्म का निर्माण बेनजीर हत्याकांड की जांच को प्रभावित कर सकता है.
पाकिस्तानी अखबार 'द न्यूज' में मंगलवार को कहा गया है कि जरदारी के वकीलों ने यह भी कहा है कि जब तक बेनजीर के वास्तविक हत्यारों की पहचान किए जाने से पहले इस फिल्म का निर्माण करना ठीक नहीं होगा क्योंकि इससे उनके हत्यारों को ही लाभ होगा.
इस फिल्म का निर्माण महेश भट्ट तथा कराची की स्काईज अनलिमिटेड फिल्म्स के संयुक्त सहयोग से होना प्रस्तावित था तथा इसमें बेनजीर के चरित्र के लिए शबाना आजमी को चुना गया था.


Click it and Unblock the Notifications