म्यूचुअल फंड परिसंपत्तियां 565 हजार करोड़

एसोसिएशन आफ म्यूचुअल फंडस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक 32 म्यूचुअल फंड घरानों की प्रबंधनाधीन आस्तियां (एयूएम) इस साल फरवरी के अंत में 5,65,469.53 करोड़ रूपये हो गयीं.
वहीं जनवरी 2008 तक यह प्रबंधनाधीन आस्तियां 5,48,063.51 करोड़ रूपये थीं.
अमेरिकी मंदी के बाद शेयर बाजार में दिख रही अनिश्चितता की स्थितियों के बाद भी इन आस्तियों के बढ़ने को म्यूचुअल फंड के प्रति निवेशकों के विश्वास के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है.


Click it and Unblock the Notifications