दिल्ली से उड़ा करेगी एयर अरबिया

कंपनी के वाणिज्यिक प्रमुख ए. के. नजीर ने बताया पिछले माह कोझिकोड के लिए उडान शुरु करने के बाद अब हम नई दिल्ली के लिए सेवा शुरु करने जा रहे है.
नई दिल्ली और एयर अरबिया के मुख्यालय शारजाह के बीच अभी सप्ताह में चार उडानें होंगी तथा मई से यह उडान प्रतिदिन कर दी जाएगी.
नई दिल्ली एयर अरबिया का भारत में 11 वां गंतव्य होगा. वर्तमान में यह विमान सेवा अहमदाबाद, बेंगलूर, चेन्नई, कोयम्बटूर, जयपुर, कोच्चि, कोझिकोड, मुम्बई, नागपुर एवं तिरुवंनतपुरम के लिए उडान भरती है.


Click it and Unblock the Notifications