भाजपा के खीरेन रिजीजू ने खेद व्यक्त किया कि राष्ट्रपति के
अभिभाषण में अणाचल प्रदेश पर चीन के नाजायज दावे के बारे मेंकोई उल्लेख नहीं है1 उन्होंने पूवोत्तर राज्यों की उपेक्षा का आरोपलगाते हुये कहा कि सरकार अपनी विदेश नीति में पूर्व एशिया की आेरदेखने की बात करती है लेकिन देश के अंदर ही पूवोत्तर क्षेत्र की आेरकोई ध्यान नहीं देती
कांग्रेस कीांसी लक्ष्मी ने संप्रग सरकार की आर्थिक नीतियों कीसराहना करते हुये कहा कि देश में सतत विकास प्रक्रिया के जरिएआर्थिक समृदि्ध और सामाजिक लाभ का दौर शु हुआ है
तेलगू देशम पार्टी के एरन नायडू ने सीमांत और छोटे किसानों कीकर्ज माफी को अपर्याप्त बताते हुये सभी छोटे..बडे किसानों के सभीकर्ज माफ करने की मांग की1 उन्होंने कहा कि विशेष आर्थिेक जोन केनाम पर उपजाऊ भूमिका अधिग्रहण किया जा रहा है
राष्ट्रीय लोकदल के मुंशीलाल ने खेद व्यक्त किया कि पश्चिमी उत्तरमें किसानों की समस्याओं की आेर ध्यान नहीं दिया जा रहा है
भाजपा के प्रहलाद जोशी ने आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर संप्रगसरकार की असफलता की चर्चा करते हुए कहा कि आतंकवाद अबकर्नाटक सहित दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में भी फैल रहा है
सुफल शेखर मनोरंजन 1929 जारी.वार्ता.